1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 97 साल की उम्र में दादी ने किया ऐसा काम, 24 साल की उम्र वालों के भी छूट जाएं पसीने, आनंद महिंद्रा ने भी किया ट्वीट

97 साल की उम्र में दादी ने किया ऐसा काम, 24 साल की उम्र वालों के भी छूट जाएं पसीने, आनंद महिंद्रा ने भी किया ट्वीट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 23, 2023 03:37 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 03:44 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा का काम कर सकता है। वीडियो में 97 साल की उम्र में एक दादी जी ने आसमान में उड़ान भरने की अपनी इच्छी पूरी की।

Viral- India TV Hindi
97 साल की उम्र में दादी अम्मा ने कर दिखाया यह कमाल Image Source : SCREEN GRAB

अकसर लोग कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। अगर आपके अंदर जज्बा तो आप किसी भी उम्र में कुछ भी सीख सकते हैं। यह बात सिर्फ सिखने पर ही नहीं बल्कि हर चीज में लागू होती है। अगर आप कुछ करने की ठान लें तो फिर उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है। इस बात को 97 साल की उम्र में इन दादी अम्मा ने सच साबित करके दिखाया है। 97 साल की उम्र में दादी अम्मा ने आसमान में उड़ान भरने की इच्छा को पूरा किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

बस इरादा होना चाहिए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, 'उड़ने में कभी देर नहीं होती। ये आज की मेरी हीरो हैं।' अब बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आनंद महिंद्रा ने यह बात की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बूढ़ी दादी अम्मा आती हैं और कुछ लोगों की मदद से मोटर चालित पैराग्लाइडर में बैठती हैं। इसके बाद उन्हें हेलमेट पहनाते हुए बेल्ट को अच्छे से बांधा जाता है। इसके थोड़ी देर बाद ही मोटर को चालू कर दिया जाता है और दादी अम्मा आसमान की ऊंचाईयों में पहुंच जाती हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह वीडियो देखकर काफी खुशी हुई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये करोड़ों के लिए एक प्रेरणा हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- दादी जी को दिल से सलाम है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

Gym Viral Video: बॉडी बिल्डर ने किया अजीबो-गरीब वर्कआउट, घर पर बिल्कुल न करें ट्राई, वरना हो जाएगा नुकसान

हरे रामा-हरे कृष्णा गाने पर स्पाइडर मैन का धमाकेदार डांस, वीडियो देख बोलेंगे- जय श्री कृष्णा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।