1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपको सोया चाप बहुत पसंद है! फिर तो इस खबर को तुरंत पढ़ लीजिए, आपके काम की है

क्या आपको सोया चाप बहुत पसंद है! फिर तो इस खबर को तुरंत पढ़ लीजिए, आपके काम की है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2023 11:37 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 11:52 pm IST

सोशल मीडिया पर सोया चाप के दीवानों के लिए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप और कुछ करें या ना करें, सोया चाप से दूरी जरूर बना लेंगे।

Viral- India TV Hindi
सोया चाप बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल Image Source : SCREEN GRAB

सोया चाप एक ऐसा फूड आइटम है जिसे लोग खाना काफी पसंद करते हैं। मलाईदार चाप, मिंटी पुदीन चाप और स्मोकी तंदूरी चाप और ना जाने कितने ही तरीकों से सोया चाप को बनाकर लोग इसका लुफ्त उठाते हैं। अगर आप भी सोया चाप बड़े ही चाव के साथ खाते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा नजर आता है, जिसे देख आपका गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच जाएगा।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग चाप बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरूआत में ही आपको एक बच्चा नजर आएगा जो अलग-अलग बाल्टियों में रखे लिक्विड मैटेरियल को अपने पैरों से कुचलते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद कैमरा जब दूसरी तरफ घूमता है तो एक बड़े से बर्तन में सोया चाप को उबलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आपको कहीं भी सफाई नजर नहीं आएगी। इतनी गंदगी और इस तरीके सोया चाप को बनते देख लोगों ने अपने हाथ ही जोड़ लिए।

लोगों ने कही ये बात

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर seetrendinginformation नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह वीडियो सरकार के पास जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- इनको गाली देने का मन कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- आज से खाना बंद, मूड खराब कर दिया। बता दें कि 6 नवंबर को शेयर किया गया यह वीडियो खबर लिखे जाने तक 2.8 मिलियन लोगों तक पहुंच गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा फूड एक्सपेरिमेंट, गुलाब जामुन को बंदे ने दिया नया रूप

ये महिला कैंडिडेट लड़ रहीं चुनाव, करती हैं शानदार डांस, वीडियो हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।