1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में 26 अगस्त को नगरसेवक के घर पर फायरिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

नागपुर में 26 अगस्त को नगरसेवक के घर पर फायरिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 05, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 12:58 pm IST

नागपुर में 26 अगस्त को नगरसेवक के घर पर फायरिंग मामले में एक्शन हुआ है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Nagpur- India TV Hindi
नगरसेवक के घर पर फायरिंग मामले में एक्शन Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: नागपुर में 26 अगस्त को की गई नगरसेवक के घर पर फायरिंग मामले में 7 आरोपियों को नागपुर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। इस दौरान 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं और 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस AI की मदद से आरोपियों तक पहुंची है।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर के भंडेवाडी थाना क्षेत्र के वाठोड़ा लेआउट स्थित श्रावण नगर में नगर सेवक शुभम मूटघरे के घर की बालकनी पर गोली चलाकर दहशत फैलाने के मामले में भंडेवाडी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों के करीब आठ मोबाइल जब्त किए गए हैं, हालांकि वारदात के मुख्य सूत्रधार सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है, सभी 7 आरोपी अलग-अलग नागपुर के निवासी हैं।

सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक दोपहिया वाहन दिखा था

26 अगस्त को रात के करीब 12:45 पर वाठोडा लेआउट के श्रावण नगर में नगर सेवक शुभम शेषराव मोट घर के मकान की ऊपरी मंजिल की बालकनी पर फायरिंग की गई थी, इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में खंडवानी टाउन रोड से स्वामीनारायण मंदिर की ओर जाता एक दो पहिया वाहन दिखाई दिया। इस पर दो व्यक्ति सवार थे और पीछे बैठे व्यक्ति ने कथित तौर पर बालकनी की ओर गोली चलाई थी।

मामले की जांच के दौरान 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए और AI तकनीकी की मदद से फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्ध का हुलिया तैयार कर पहचान करने में पुलिस को सफलता मिली।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गुजरात छत्तीसगढ़ में छिपे हुए हैं, इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पूछताछ में आरोपियों द्वारा कथित तौर पर साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने क्या बताया?

नागपुर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि दहशत फैलाने की इरादे से फायरिंग कराई गई थी,  मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर मौका के तहत कार्रवाई की जा रही है,आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पीसीआर लिया गया है।

इससे पहले मुंबई के बांद्रा में दर्दनाक हादसा हुआ था और तेज रफ्तार कार 9 साल के बच्चे पर चढ़ गई थी। बच्चे की जान चली गई थी। इस मामले में महिला फिटनेस कोच गिरफ्तार हुई थी।

ये भी पढ़ें-

नागपुर में बंटी-बबली गिरफ्तार, 1-2 लाख रुपए देकर वसूलते थे 16 से 20 लाख, संपत्ति हड़पने के भी मामले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।