1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहनलाल ने 'ऑपरेशन गंगा' का किया ऐलान, अर्जुन रामपाल-भाग्यश्री बोर्से की हुई एंट्री, पोस्टर ने खींचा ध्यान

मोहनलाल ने 'ऑपरेशन गंगा' का किया ऐलान, अर्जुन रामपाल-भाग्यश्री बोर्से की हुई एंट्री, पोस्टर ने खींचा ध्यान

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 05, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 01:29 pm IST

मोहनलाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' का टाइटल अनाउंस कर दिया है। इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहा है।

Operation Ganga- India TV Hindi
ऑपरेशन गंगा Image Source : INSTAGRAM/@MOHANLAL

मोहनलाल ने फिल्ममेकर विष्णु मोहन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आने वाली फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' है। यह दोनों का साथ में पहला प्रोजेक्ट है। विष्णु मोहन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'मेप्पाडियन' के डायरेक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, जिसमें उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में थे। मोहनलाल ने अपने X अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में किसी कलाकार का चेहरा नहीं, बल्कि एक विशाल प्रतिमा दिख रही है। 'ऑपरेशन गंगा' का पोस्टर सोसल मीडिया पर छाया हुआ है।

'ऑपरेशन गंगा' का धांसू पोस्टर

मोहनलाल की 'ऑपरेशन गंगा' के पहले पोस्टर में शहर के बीच एक विशाल महिला प्रतिमा दिखाई दे रही है। उसने एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में ढाल पकड़ी हुई है। प्रतिमा के चारों ओर घने बादल छाए हुए हैं और नीचे के ज्यादातर हिस्से को ढके हुए हैं। प्रतिमा के पास एक फाइटर जेट भी दिखाई दे रहा है। विजुअल से पता चलता है कि कहानी में मिलिट्री और देश के प्रति कर्तव्य से जुड़ी बातें दिखाई देगी। 'ऑपरेशन गंगा' टाइटल बड़े अक्षरों में लिखा है। इसके नीचे 'अ नेशन्स प्रॉमिस' टैगलाइन लिखी है। बता दें कि मोहनलाल ने हाल ही में 7 फिल्मों का ऐलान किया था।

अर्जुन रामपाल और भाग्यश्री बोर्से कास्ट में शामिल हुए

मोहनलाल कई जाने-माने एक्टर्स वाली कास्ट को लीड करेंगे। अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। 'धुरंधर' फेम शाश्वत सचदेव को 'ऑपरेशन गंगा' का कंपोजर घोषित किया गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'फिल्म का तो पता नहीं, लेकिन म्यूजिक जबरदस्त होगा #Dhurandhar म्यूजिक डायरेक्टर #Shashwatsachdev #Mohanlal।' एक और फैन ने लिखा, 'बरदस्त क्रू #Music @shashwatology।' एक तीसरे रिएक्शन में लिखा था, 'सबकी नजरें आप पर हैं! @shashwatology'

'ऑपरेशन गंगा' की रिलीज का इंतजार

'ऑपरेशन गंगा' डायरेक्टर के तौर पर विष्णु मोहन की दूसरी फीचर फिल्म है। उन्होंने 2022 की मलयालम फिल्म 'मेप्पडियान' से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद विष्णु मोहन ने 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। 'ऑपरेशन गंगा' के फर्स्ट-लुक पोस्टर ने फिल्म के लिए एक दमदार विजुअल स्टाइल तय कर दिया है। तलवार, ढाल और फाइटर जेट देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, मेकर्स ने रिलीज डेट और कहानी की डीटेल्स अभी तक नहीं बताई है।

ये भी पढ़ें - मोहनलाल ने फैंस से मांगी माफी, अपने सिडनी शो मिस होने पर जताया अफसोस, वीजा बना रुकावट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन