दिल्ली के इंफ्लुएंसर निखिल कोचर का एक मेट्रो स्टंट वीडियो इंस्टाग्राम पर तूफानी रूप से वायरल हो गया है। इस रील ने महज कुछ दिनों में 137 मिलियन (13.7 करोड़) से अधिक व्यूज और 4.7 मिलियन लाइक्स हासिल कर लिए हैं। वीडियो में वे दिल्ली मेट्रो की खिड़की पर अपना फोन चिपकाते नजर आते हैं, फिर प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड गाने ‘मनमा इमोशन जागे’ (फिल्म दिलवाले) पर डांस करते हैं। ट्रेन चलने लगती है तो लगता है जैसे फोन ट्रेन के साथ चला गया हो और वे उसके पीछे दौड़ रहे हों।
इंस्टाग्राम पर ट्रेंड का देसी वर्जन वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nikhilkochar80 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में निखिल मेट्रो ट्रेन (येलो लाइन) की खिड़की पर फोन लगाते हैं। इसके बाद वे प्लेटफॉर्म पर डांस शुरू करते हैं। ट्रेन जब आगे बढ़ती है तो कैमरा स्टेशन और बाहर के नजारे कैद करता दिखता है। अंत में वे ट्रेन के साथ दौड़ते नजर आते हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘देसी वर्जन के साथ अपना ट्रेंड सेट किया (आखिर तक देखें)’। मेट्रो के अंदर बैठे यात्री भी हैरानी से उन्हें देखते रह जाते हैं।
क्रिएटिविटी की हो रही तारीफ
हालांकि स्टंट से ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि वीडियो कैसे शूट किया गया। कई यूजर्स ने कांच पर दिखने वाले रिफ्लेक्शन को नोटिस किया और बताया कि फुटेज मेट्रो के अंदर से रिकॉर्ड की गई लगती है। कुछ यूजर्स इस बात को लेकर असमंजस में थे कि ट्रेन के चले जाने के बाद कोचर को अपना फोन वापस कैसे मिला। कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने पूछा, "फोन कैसे मिला फिर?" दूसरे ने हैरानी जताते हुए कहा, "हे भगवान, सच में, फोन कहां गया?"
लोगों ने रिवील की टेक्निक
हालांकि, कुछ अन्य लोगों का ध्यान फोन के बजाय खुद रिकॉर्डिंग पर केंद्रित था। कई दर्शकों ने मेट्रो की खिड़की पर रिफ्लेक्शन देखे और सुझाव दिया कि ट्रेन के अंदर मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने दृश्य को रिकॉर्ड किया था। एक ने लिखा कि, “कांच में प्रतिबिंब देखिए। किसी ने इसे अंदर से शूट किया है।” एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा।
दूसरे ने लिखा कि, “शांत हो जाइए दोस्तों, फोन को ट्रेन से चिपकाने का मतलब यह नहीं है कि वीडियो उसी फोन से रिकॉर्ड किया गया है। ट्रेन चलने से पहले उसने फोन हटा लिया होगा। दूसरी बात, अगर आप वीडियो की क्वालिटी को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वीडियो ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है।”
यूजर्स बोले- 'एडिटेड रील'
इंटरनेट पर लोगों का मानना है कि रील को एडिट किया गया था। कुछ दर्शकों का मानना है कि यह क्लिप दो अलग-अलग शॉट्स का उपयोग करके बनाई गई हो सकती है। इस सिद्धांत के अनुसार, एक हिस्सा प्लेटफॉर्म पर फिल्माया गया था, जबकि किसी अन्य व्यक्ति ने मेट्रो के अंदर से कोचर को रिकॉर्ड किया था।
एक यूजर ने लिखा कि, 'यह एक एडिट किया हुआ वीडियो है और दो क्लिप को मिला दिया गया है... पहली क्लिप में उसका फोन और वह खुद दिख रहे हैं और दूसरी क्लिप में उसका एक दोस्त मेट्रो के अंदर शीशे के पार से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।'
एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि ट्रेन छूटने से पहले फोन निकाल लिया गया होगा, जबकि कुछ का मानना था कि किसी दोस्त ने इसे किसी दूसरे स्टेशन से ले लिया होगा। एक यूजर ने आगे कहा, 'मुझे उस व्यक्ति के लिए दुख हो रहा है जिसने मेट्रो में अपना फोन रखा और उसके चलने की उम्मीद की।'
गौरतलब है कि, इससे पहले सबसे कम टाइम में दिल्ली मेट्रो के सारे स्टेशनों की यात्रा करने वाले शख्स की पोस्ट वायरल हुई थी। जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Delhi Metro की खूबियां देख एक और विदेशी हुई फैन, रशियन टूरिस्ट का वीडियो हुआ वायरल; जानिए क्या कहा