1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो बन गया आशिकों का अड्डा, कपल की अश्लील हरकत देख लोगों ने बंद कर ली अपनी आंखें, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो बन गया आशिकों का अड्डा, कपल की अश्लील हरकत देख लोगों ने बंद कर ली अपनी आंखें, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 24, 2023 03:50 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 03:50 pm IST

सोशल मीडिया पर अब एक और कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का-लड़की चलती मेट्रो में आशिकी करने लगते हैं। उन्हें इस तरह देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में कपल की आशिकी का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

मेट्रो, बस और ट्रेन, यह सभी सार्वजनिक वाहन हैं। इन वाहनों में बड़े-बुजुर्ग के साथ महिलाएं और बच्चे भी सफर करते हैं। लेकिन आज कल के आशिकों को इस बात को कोई ख्याल नहीं रहता है और वो आस-पास देखे बिना अपनी आशिकी में खो जाते हैं। वे ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते हैं कि अगर छोटे बच्चे उन्हें ऐसा करते देखेंगे तो उनपर इसका क्या असर होगा। सोशल मीडिया पर अकसर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें लड़का और लड़की एक दूसरे को गले लगाते हुए और हाथ पकड़कर ट्रैवल करते हुए देखा गया है। मगर यह कपल तो उनसे भी एक कदम आगे बढ़ गया, जिस वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेट्रो में कपल की आशिकी का दिखा नजारा

सोशल मीडिया पर आजकल दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल  हो रहा है जिसमें एक कपल आशिकी में चूर नजर आ रहे हैं। वो अपनी आशिकी में इस तरह डूबे हुए हैं कि उन्हें अपने आस-पास बैठे लोगों का भी ख्याल नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए एक पति-पत्नी की तरह हंसी मजाक कर रहे हैं। इसके बाद लड़की उस लड़के के गले लग जाती है। लेकिन लोगों को शर्म तब आई जब वह लड़का सभी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को Kiss करने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ndc.delhi नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, दिल्ली मेट्रो बुद्धा गार्डन के बराबर हो गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 16 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये अलग ही लेवल के निब्बा-निब्बी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ये लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो जब घर तक पहुंचेगी तब क्लास लगेगी।

ये भी पढ़ें-

बच्चे का कमाल देख लोगों ने किया सलाम, वीडियो भी सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

इस राज्य में सड़क के बीचो-बीच लगे हुए हैं पेड़, लोगों ने पूछा- 'इसका इंजीनियर सचिन टिचकुले था क्या?'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।