श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक नन्हा बच्चा भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजा हुआ नजर आ रहा है। बच्चे की ड्रेस में वासुदेव द्वारा श्रीकृष्ण को यमुना नदी के पार सुरक्षित रूप से पहुंचाने का सुंदर चित्रण किया गया है। बच्चे की क्यूट ड्रेस और नटखट अदाओं ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। कई लोगों ने इसे देखकर कहा- ‘क्रिएटिविटी को सलाम।’
एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
एक्स पर इस वीडियो को @TheBahubali_IND नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्चा धोती, मोर मुकुट और पारंपरिक आभूषणों से सजा हुआ दिखता है। उसके आगे चार्ट में वासुदेव बने हैं जो टोकरी में श्रीकृष्ण को रखे हैं और चार्ट को इस तरह पहनाया गया है कि श्रीकृष्ण की जगह बच्चे का फेस दिखे। टोकरी के पीछे शेषनाग को भी दिखाया गया है। बच्चे का फुल लुक देखकर क्यूटनेस और बढ़ जाती है।
बच्चों को सजाना पुरानी परंपरा
जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाना पुरानी परंपरा है। माता-पिता हर साल अपने नन्हे-मुन्नों को बाल गोपाल बनाकर उत्सव मनाते हैं। श्रीकृष्ण का बाल रूप हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। माखन चोर, बांसुरी वाला और गोकुल का नंदलाल - इन सब रूपों को बच्चे आसानी से अपना लेते हैं। इस वीडियो ने साबित किया कि थोड़ी सी मेहनत और प्यार से तैयार किया गया लुक कितना खास बन सकता है। इस बार का यह वीडियो अपनी क्रिएटिविटी और रियल लुक के कारण खास बन गया।
यूजर्स ने क्रिएटिविटी को भी सराहा
वीडियो के वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया। लोग इसे बार-बार क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने ड्रेस की डिटेल्स की तारीफ की, तो कुछ ने बच्चे की अदाओं को नटखट कृष्ण से जोड़ा। जन्माष्टमी के उत्सव में ऐसे वीडियो उत्साह बढ़ाते हैं और परिवारों को प्रेरित करते हैं कि वे भी अपने बच्चों को सजाने में क्रिएटिविटी दिखाएं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप लाखों व्यूज पार कर चुका है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, “दिल जीत लिया इस नन्हे कान्हा ने।”
दूसरे ने कहा, “क्रिएटिविटी को सलाम, इतना प्यारा लुक!”
कई लोगों ने इसे असली बालकृष्ण करार दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
समुद्र किनारे बने ₹80 करोड़ के अपार्टमेंट का Video वायरल, यूजर्स ने पूछा- '3 जन्म की EMI हो पाएगी?'