1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बूढ़ा देखकर कमजोर समझे क्या! शख्स का Video देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे हैरान

बूढ़ा देखकर कमजोर समझे क्या! शख्स का Video देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 26, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 04:09 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और साथ में आप उस शख्स के ताकत की तारीफ भी करेंगे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया और अलग वायरल होता ही रहता है। कभी मजेदार फोटो वायरल होती है तो कभी हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल होता है। कभी दो लोगों के बीच हुई बात का स्क्रीनशॉट वायरल होता है तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी आंखें कुछ देर के लिए खुली रह जाएंगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो जो अभी वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बुजुर्ग शख्स कुछ कपड़ों को लेकर एक कमरे के अंदर जाता है। अब वो उन्हें रखकर बाहर निकलने ही वाला था कि एक शख्स भागकर उस कमरे के दरवाजे को बंद कर देता है और वहां से भाग जाता है। उन्हें लगता है कि वो कमरे में तब तक बंद रहेगा, जब तक वो दरवाजे को नहीं खोलेंगे। मगर अगले पल हैरान होने वाला नजारा दिखता है। अंदर बंद बुजुर्ग शख्स लात मारकर दरवाजा तोड़ देता है और फिर दरवाजे को खोलकर बाहर आ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हल्के में ले रहे थे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारी गलती कर दी इसने तो। दूसरे यूजर ने लिखा- शक्ति है इसके अंदर। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब कर दिया ये तो। चौथे यूजर ने लिखा- चाचा का औरा ही अलग है। एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

एक कुर्सी हटाकर दो लोगों में करा दी मार, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

ऐसा अनोखा वरमाला आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, हर्ष गोयनका ने खुद शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।