1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के आगे तो मशीन भी फेल हो जाए, रफ्तार देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

भाई के आगे तो मशीन भी फेल हो जाए, रफ्तार देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 26, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 12:58 pm IST

एक फैक्ट्री में काम करते शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आप जब उसके काम करने की रफ्तार देखेंगे तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। उसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो को लोग अपने अकाउंट से पोस्ट करते रहते हैं। उन्हीं पोस्ट में से कुछ जो सबसे अलग और ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाते हैं। आपने भी अब तक ऐसे तमाम वीडियो और फोटो देखे ही होंगे, अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक शख्स के काम करने की गजब की रफ्तार देखने को मिली।

शख्स का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सभी लोग फैक्ट्री में अपना-अपना काम कर रहे हैं। वीडियो फाइनल पैकिंग का है। शख्स के सामने तैयार बोतलें लाइन से आ रही हैं और उस आदमी को उन पर पैकेट चढ़ाना है। वह अपने इस काम को इतनी तेजी से कर रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। शख्स की रफ्तार देखकर तो ऐसा लगता है जैसे उसके आगे मशीन भी फेल हो जाएगी। वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रैक्टिस से आदमी परफेक्ट होता है, यह उसका उदाहरण है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब बात दारू की हो तो सब फास्ट हो ही जाता है। वहीं एक यूजर ने हैरान होने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

ईंट लगाने की यह कौन सी तकनीक आ गई है? Video देख आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

ऐसा मजाक कौन करता है भाई, वायरल Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।