1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डिवाइडर पर ही लड़की ने चढ़ा दी गाड़ी, शख्स ने Video बनाकर मारा ताना

डिवाइडर पर ही लड़की ने चढ़ा दी गाड़ी, शख्स ने Video बनाकर मारा ताना

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 24, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 11:49 pm IST

एक लड़की का गाड़ी चलाते हुए बैलेंस बिगड़ा जिसके कारण उसकी गाड़ी सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। एक शख्स ने इसका वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो वायरल होने वाले वीडियो और फोटो को तो अपनी फीड पर देखते ही होंगे। आप यह बात बहुत ही अच्छे से जानते होंगे कि किस तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को बनाते-बनाते शख्स ने ऐसा रिएक्शन दिया जिसके कारण वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गाड़ी सड़क के डिवाइडर पर चढ़ी हुई है। मतलब डिवाइडर के दोनों तरफ गाड़ी को पहिए हैं और गाड़ी डिवाइडर के ऊपर है। कुछ लोग वहां मदद के लिए खड़े हुए भी नजर आते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स जब गाड़ी के करीब जाता है तो वह कहता है कि बीचो-बीच ही निकाल रहे थे क्या? तभी उसने दिखता है कि ड्राइविंग सीट पर एक महिला बैठी हुई है और उसे देखने के बाद वह कहता है, 'अच्छा महिला मोर्चा है।' शख्स के इसी रिएक्शन के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अच्छा महिला मोर्चा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह महिला है, इसे रास्ते की जरूरत नहीं, कहीं से भी निकाल सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई समझ गया कि ड्राइवर में ही कमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- महिला ने नाम रौशन कर दिया है। चौथे यूजर ने लिखा- वाह ये सही जगह है चलाने की। एक अन्य यूजर ने लिखा- महिला कुछ भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

कोई भी काम करना ही नहीं चाहता है यह आदमी, इसकी बातें सुन हैरान हो जाएंगे आप, देखें Video

मेडिकल स्टोर को सब्जी मंडी ही बना दिया, वायरल Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।