1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यही होते हैं सरेआम मार खाने वाले लक्षण, Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

यही होते हैं सरेआम मार खाने वाले लक्षण, Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 24, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 04:51 pm IST

एक लड़के ने चलती बस में कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आपने आज से पहले कभी किसी को ऐसा कुछ करते हुए नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया वायरल वीडियो का चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अब आपके पास स्मार्ट फोन है तो फिर दूसरे लोगों की तरफ शायद आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे। वहां आपको हर दिन अलग-अलग वीडियो जो वायरल होते हैं, वो देखने को मिल ही जाते होंगे। कभी लड़ाई करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में रील के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए लोग नजर आते हैं। इसके अलावा जुगाड़ करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है। मगर कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं जो सरेआम पिटाई भी करवा सकते हैं। अभी एक ऐसा ही वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बस की सीट पर बैठी हुई है और उसके बाल सीट के पीछे लटके हुए हैं। वहीं एक लड़का उसके बालों में अपने फोन का कवर लगाता है और फिर कवर में बालों के साथ ही अपने फोन को फिट कर देता है। ऐसा करने के बाद उसका फोन बालों के कारण लटक जाता है और फिर वो आराम से फोन में मूवी देखने लगता है। मगर यह वह जुगाड़ है जो करने पर लोगों की पिटाई भी हो सकती है। अनजान लड़की के साथ आप अगर ऐसा करेंगे तो पिटाई होना तय है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस में मूवी देखने का लेटेस्ट तरीका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वैसे दर्शकों को यह बता दूं, यह वीडियो सिर्फ रील बनाने तक ही ठीक है। कभी भी ऐसी चेष्टा मत करें नहीं तो गाल तुरंत लाल कर दिए जाएंगे, वूमेन कार्ड निकाल लिया जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तरीका कोई मत अपनाना, नहीं तो दंगल पड़ेगी असली में तो। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

फिनलैंड की लड़की ने भोजपुरी में की बात, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

ठंडी-ठंडी आइसक्रीम को बना दिया गरमा-गरम पकौड़ा, Video देख फूड लवर्स का जल गया खून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।