1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फिनलैंड की लड़की ने भोजपुरी में की बात, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

फिनलैंड की लड़की ने भोजपुरी में की बात, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 24, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 04:22 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि विदेश की एक लड़की भोजपुरी में बात कर रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को अपने अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में जो सबसे अलग या फिर अनोखे होते हैं, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक विदेशी लड़की कुर्सी पर बैठी हुई है और उसके पास तीन लड़कियां खड़ी हैं। वो विदेशी लड़की उनसे भोजपुरी में पूछती है कि क्या वो भोजपुरी बोलती हैं। इसके बाद उन लड़कियों और विदेशी लड़की के बीच भोजपुरी में खाना खाने, नाम और हाल चाल को लेकर बात होते हुए नजर आता है। लड़कियां भी भोजपुरी में जवाब दे रही हैं और विदेशी लड़की उनकी बातों को काफी अच्छे से समझ पा रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फिनलैंड की लड़की भोजपुरी में बात कर रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख लिया है। वीडियो कब का है इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

ठंडी-ठंडी आइसक्रीम को बना दिया गरमा-गरम पकौड़ा, Video देख फूड लवर्स का जल गया खून

'धरती सपाट है', यह साबित करने के लिए Youtuber ने खर्च किए 31 लाख रुपए, आखिरकार अंत में माननी पड़ी हार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।