1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तकनीक पक्का बिहार का होगा! महिला का दिमाग देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video

ये तकनीक पक्का बिहार का होगा! महिला का दिमाग देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 06, 2025 09:04 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 09:04 am IST

कंबल पर उसका कवर चढ़ाने के लिए एक महिला ने ऐसा तरीका अपनाया कि अब उसका वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो और फोटो का एक चलता फिरता अड्डा है। इस अड्डे पर आपको हमेशा कुछ न कुछ अलग और अनोखा देखने को मिल ही जाएगा। आप जब कभी भी सोशल मीडिया साइट्स पर विजिट करेंगे तो आपको अलग-अलग वीडियो और फोटो देखने के मिलेंगे जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। जुगाड़ की बात हो रही है तो आइए आपको एक मस्त जुगाड़ के बारे में बताते हैं जो आपके घर में काम आ सकता है। उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गजब का घरेलू जुगाड़ देखने को मिला। आप सभी यह जानते ही होंगे कि रजाई और कंबल पर कवर चढ़ाने में समय लगता है। मगर एक महिला ने उसके लिए भी जुगाड़ खोज निकाला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बच्चा पहले उस कवर को उल्टा करके खुद पहन लेता है। इसके बाद उसकी मां उसके दोनों हाथों में कंबल का एक-एक छोर पकड़ा देती है। इसके बाद उसके पीछे से कवर को उठाती है और पलट देती है। इस तरह कुछ ही समय में महिला कंबल पर बहुत ही आसानी से कवर चढ़ा देती है। जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कंबल पे गिलाफ चढ़ाने की निंजा टेक्निक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारत के घरों में ये नॉर्मल चीज है। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत में हर चीज का जुगाड़ मौजूद है। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भारत ऐसे ही आगे नहीं न है जी। चौथे यूजर ने लिखा- ये तकनीक पक्का बिहार का होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बात है, 7 करोड़।

ये भी पढ़ें-

दोस्तों नोट काउंट करने का यह तरीका देखा? Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

अवार्ड मिलना चाहिए भाई को! क्लास में स्टूडेंट ने जो किया उसे देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।