1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दहेज में मिलने वाली थी ट्रेन, इस वजह से युवक ने कर दिया मना

दहेज में मिलने वाली थी ट्रेन, इस वजह से युवक ने कर दिया मना

 Published : Jan 19, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jan 19, 2023 10:29 am IST

इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो पुराना है लेकिन आज भी ट्रेंडिंग कर रहा है।

Viral train video- India TV Hindi
Viral train video Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाते हैं। उदाहरण के लिए इस वीडियो को देखें, इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो पुराना है लेकिन आज भी ट्रेंडिंग कर रहा है।

दहेज में मिलने वाली थी ट्रेन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक नजर आ रहा है। कैमरे के पीछे से एक युवक पूछता है कि आपको दहेज में ट्रेन मिलने वाली थी। हकीकत क्या है? तब युवक ने जवाब दिया कि हां, मुझे दहेज में ट्रेन मिलने वाली थी लेकिन मुझे चलाना नहीं आता। कोई छोटा वाहन होता तो समझ में आता। साथ ही ट्रेन पार्क करने की भी समस्या थी। इसलिए ट्रेन नहीं ली है। फिर युवक ने पूछा कि क्या यह हकीकत है तो वीडियो में दिख रहे युवक का कहा कि यह हकीकत है।

इतना कौन फेंकता है
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी गंभीरता से कौन फेंकता है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि मुझे फ्लाइट तो मिल गई लेकिन उड़ नहीं सकी। एक यूजर ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।