1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उड़ते हवाई जहाज में युवक कर रहा होता है ऐसा काम, फिर चंद सेकेंड में उड़ जाते हैं होश

उड़ते हवाई जहाज में युवक कर रहा होता है ऐसा काम, फिर चंद सेकेंड में उड़ जाते हैं होश

 Published : Feb 02, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 03:08 pm IST

कुछ लोगों को फोटो खिंचवाने की लत लग जाती है। वो कहीं वीडियो या फोटो क्लिक करने लगते हैं लेकिन कई बार ये नशा भारी भी पड़ जाता है।

man is making video from a flying plane- India TV Hindi
उड़ते प्लेन से बना रहा होता है युवक वीडियो Image Source : TWITTER

आज के दौर में लगभग लोगों को फोटो और वीडियो बनाने का शौक हो गया है। अब लोग कहीं घूमने जाते हैं या फिर किसी भी पार्टी में शामिल होते हैं तो फोटो खिंचवाने से नहीं चूकते। कुछ लोगों को फोटो खिंचवाने की लत लग जाती है। वो कहीं वीडियो या फोटो क्लिक करने लगते हैं लेकिन कई बार ये नशा भारी भी पड़ जाता है। जैसे एक युवक को भारी पड़ गया हो। युवक की एक गलती से मोबाइल फोन गायब हो जाता है। 

युवक की एक गलती पड़ जाती है भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक प्लेन उड़ा रहा है। वह कैमरे से वीडियो बना रहा होता है, लेकिन युवक को भी नहीं पता कि उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि जब युवक फोन से वीडियो बना रहा होता है तभी उसका मोबाइल हवा में उड़ जाता है। इसे देखने के युवक बहुत घबरा जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह आसमान में उड़ रहा होता है।

यूजर्स के रिएक्शन हंसने लायक
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो का पहुंच एक करोड़ से ज्यादा हो गया है। इस वीडियो को 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 1600 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया हैं। वीडियो पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसे रिएक्शन, जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।