1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भाई के क्रिएटिविटी का जवाब नहीं, एक पहिए वाली Bike देख लोग हुए हक्के-बक्के

Video: भाई के क्रिएटिविटी का जवाब नहीं, एक पहिए वाली Bike देख लोग हुए हक्के-बक्के

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 12, 2023 11:15 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 11:15 pm IST

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। वीडियो में लोगों को एक ऐसी बाइक दिखी जिसमें केवल एक ही टायर लगा हुआ है।

Viral- India TV Hindi
एक पहिए वाली बाइक Image Source : SCREEN GRAB

देश और दुनिया में हर दिन ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में नए-नए इनोवेशन किए जा रहे हैं। प्रदूषण को कम करने के लिए अब तो इलेक्ट्रिक व्हिकल को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। भारत में भी लोग अब इलेक्ट्रिक व्हिकल का फायदा समझ रहे हैं और EV को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने ऐसा इनोवेशन कर दिया है जिसने लोगों को अपना सिर पकड़कर बैठने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसी बाइक देखने को मिली जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए एक ऐसी बाइक बना डाली जिसमें सिर्फ एक ही टायर लगता है और इसमें इंजन भी नजर नहीं आएगा। वीडियो में बंदा उस बाइक पर बैठकर काफी आराम से ट्रैवल करते हुए भी दिखाई देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक पहिए वाली बाइक देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल भी उठे जिसे उन्होंने कमेंट में पूछा।

लोगों ने पूछे ऐसे सवाल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को sangammishra.me नाम के पेज पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक पहिए वाली बाइक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई इसका इंजन कहां है? दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बंदा गिर गया तो? एक और यूजर ने लिखा- ये क्या बना दिया है भाई तुमने? वहीं एक बंदे ने तारीफ करते हुए लिखा- तुम देश का भविष्य हो।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Video: आखिर कैसी होती है Old Monk चाय, लोगों ने सोशल मीडिया पर खोल दी पूरी पोल

Immersion Rod Water Heater: पानी गर्म करने वाली रॉड के इस इस्तेमाल से अनजान होंगे आप, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।