1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Immersion Rod Water Heater: पानी गर्म करने वाली रॉड के इस इस्तेमाल से अनजान होंगे आप, देखें Video

Immersion Rod Water Heater: पानी गर्म करने वाली रॉड के इस इस्तेमाल से अनजान होंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 12, 2023 07:52 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 09:20 pm IST

इस देश में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे चाय पीना पसंद ना हो। हर इंसान की शुरूआत चाय के साथ ही होती है। लेकिन चाय की ऐसी तलब आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
पानी गर्म करने वाली रॉड Image Source : SOCIAL MEDIA

पूरे देश में अभी ठंड का मौसम जारी है। ठंड में इंसान को सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह उठने में होती है। जब तक आदमी को चाय की चुस्की ना मिल जाए, उसका दिन शुरू ही नहीं होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपके किचन में गैस खत्म हो गई होती है। ऐसे में आपको अपने दिन की शुरूआत चाय पिए बिना ही करना पड़ती हैं क्योंकि ऐसी हालत में चाय बनाना तो संभव नहीं है। लेकिन अगर ऐसी ही स्थिति किसी हॉस्टल या फिर बैचलर लड़के के साथ हो तो वह अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर देगा और कुछ ना कुछ जुगाड़ करके ही मानता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला है।

चाय बनाने का ऐसा जुगाड़

ठंड में इंसान नहाने के लिए पानी गर्म करता है। अब जिन लोगों के बाथरूम में गीजर नहीं लगा होता है वो पानी गर्म करने वाले रॉड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इस रॉड का सिर्फ इतना ही इस्तेमाल है तो फिर आप गलत हैं। पानी गर्म करने वाले रॉड से आप चाय भी बना सकते हैं और इस बात को एक लड़के ने सिद्ध किया है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में बंदा रॉड से अपनी चाय को उबालता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं कि कोई पानी गर्म करने वाले रॉड का ऐसा इस्तेमाल कैसे कर सकता है।

आप खुद देख लीजिए वीडियो

कमेंट में क्या बोले लोग?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @asfandqaisrani नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वैसे इस वीडियो लोग अलग-अलग आईडी से भी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह तकनीक देश के बाहर नहीं जानी चाहिए। लेकिन हम बता दें कि यह तरीका काफी खतरनाक है। अगर आपने कभी ऐसा तरीका नहीं अपनाया है तो फिर इससे दूर ही रहें।

ये भी पढ़ें-

Amazon वालों यह क्या भेज दिया, पार्सल खोलते ही शख्स का दिमाग हुआ फ्यूज, वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

जूता चुराई रस्म के दौरान सालियों पर भारी पड़ा दूल्हा, कुछ इस तरह कर दिया सबका पोपट, Video देख लोग हो गए फैन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।