1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जूता चुराई रस्म के दौरान सालियों पर भारी पड़ा दूल्हा, कुछ इस तरह कर दिया सबका पोपट, Video देख लोग हो गए फैन

जूता चुराई रस्म के दौरान सालियों पर भारी पड़ा दूल्हा, कुछ इस तरह कर दिया सबका पोपट, Video देख लोग हो गए फैन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 12, 2023 05:39 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 05:39 pm IST

शादी के दौरान सालियों ने अपने जीजा का जूता चुराकर उससे पैसे की मांग की लेकिन दूल्हा उनसे दो कदम आगे निकला। दूल्हे ने अपनी सालियों के साथ ऐसा खेल किया कि लोग उसके फैन हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
जूता चुराई रस्म में दूल्हे ने मारी बाजी Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में शादियों का सीजन काफी जोरों-शोरों से चल रहा है। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां आपको शादी की तैयारी नजर ना आए। ऐसा भी हो सकता है कि इस खबर को पढ़ने वाले कई लोगों के घर में भी शादी होने वाली हो। अगर ऐसा है तो फिर यह खबर आपके बड़े काम की है बॉस। इस खबर को पढ़ने के बाद जूता चुराई रसम में आप अपनी सालियों का पोपट कर सकते हैं और चारों तरफ से तारीफें बटोर सकते हैं। आखिर क्या है वह तरीका आइए आपको बताते हैं।

वाह क्या आईडिया है!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद हर कोई दूल्हे के दिमाग की तारीफ कर रहा है। दरअसल शादी के दौरान कुछ लड़कियों ने अपने जीजा का जूता चुरा लिया था और वापस करने के बदले उनसे पैसे की मांग कर रही थी। इस रसम को जूता चुराई कहते हैं। दूल्हा भी पूरी तैयारी के साथ गया था। वह एक लाल रंग का सूटकेस उनके सामने रख देता जिसमें पैसे रखे होते हैं। यह देखकर उनकी सालियां भी खुश हो जाती हैं कि आज उन्हें बहुत सारे पैसे मिलने वाले हैं। लेकिन सूटकेस खुलते ही उनके चेहरे की खुशी गायब हो जाती है। क्योंकि सूटकेस में पैसे तो थे लेकिन सिर्फ चिल्लर रखे हुए थे। इनको तो गिनते-गिनते सुबह हो जानी तय है।

लोग हो गए दूल्हे के फैन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kantrajanee नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने दूल्हे की तारीफ करते हुए लिखा - सही समय पर सही वीडियो मिल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- जीजा तो समझदार निकला। एक और यूजर ने लिखा- मैं जाता हूं आज से ही पैसा जमा करूंगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Dance Video: रेलवे स्टेशन पर लड़की दिखा रही थी अपना टैलेंट, लोगों को नहीं आया पसंद, उड़ा दी खिल्ली

MS Dhoni: एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे, बर्थडे बॉय के साथ कुछ इस तरह मस्ती करते दिखे माही, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।