1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नमूने लोगों की कमी नहीं है इस देश में, आप भी देखिए वायरल हो रहा Video

नमूने लोगों की कमी नहीं है इस देश में, आप भी देखिए वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 08, 2025 11:48 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 11:48 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि यहां एक से बढ़कर एक नूमने हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा नजारा आपने पहले नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और इस दुनिया में तमाम अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात से सहमत होंगे कि एक से बढ़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। हर स्क्रोल के बाद एक नया वीडियो नजर आता है और कई वीडियो इतने अतरंगी होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। कभी जुगाड़ का तो कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है। कभी अतरंगी हरकत करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आज तक पटरी पर ट्रेन को दौड़ते हुए खूब देखा होगा। अलग-अलग तरह की ट्रेनें दौड़ती रहती हैं मगर क्या कभी ट्रेन की पटरियों के बीच में किसी को बाइक दौड़ाते हुए देखा है? जाहिर सी बात है कि नहीं देखा होगा क्योंकि यह एक बेवकूफी है। इससे खुद की जान खतरे में हो जाती है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स ऐसी ही बेवकूफी करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रेन की पटरियों के बीच में बाइक चला रहा है। और तो और फाटक भी बंद हैं तो हो सकता है कि कहीं से ट्रेन आने वाली है मगर फिर भी यह शख्स ऐसी बेवकूफी कर रहा है। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- औरा +9999999999। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन इसके क्रॉस करने का इंतजार कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईसाहब ट्रेन को रास्ता दिखा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक ही सवाल है, क्या ये जिंदा है? वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

भाई कर्म करने गया और कांड हो गया, वायरल Video को देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

दीदी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, वायरल Video देख आप खुद कहेंगे ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।