सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर दिन न जाने कितने ही वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। हर दिन आपकी फीड पर भी तमाम पोस्ट आते होंगे। कभी जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कहां का है और कब का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर लोगों का ध्यान खींचने वाला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जगह पर कुछ लोग खड़े हैं और कुछ देख रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई मैच हो रहा है जिसे लोग खड़े होकर देख रहे हैं। वहीं उन लोगों के पीछे कई बाइक्स भी खड़ी हैं। सभी ने बाइक खड़ी कर दी है और आराम से खड़े हो गए हैं मगर एक चचा को इतना ज्यादा ट्रस्ट इश्यूज है कि उन्होंने अपनी बाइक को स्पेशल सिक्योरिटी दी हुई है। उन्होंने एक कपड़े से बाइक के हैंडल को बांधा है और दूसरा छोर उनके हाथ में है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में '100% security' लिखा हुआ है तो वहीं वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'ट्रस्ट इश्यूज।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।
ये भी पढ़ें-
अरे सोशल मीडिया पर ये क्या दिख गया, वायरल पोस्ट देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे
क्या आप करोगे अपने दोस्त पर इतना भरोसा? भरोसे का अनोखा Video हो रहा है वायरल