कोई भी इंसान जब पैदा होता है तो उसे सारे रिश्ते पहले से ही बना हुआ मिलता है। सिर्फ एक रिश्ता ऐसा है जो इंसान अपनी पसंद से बनाता है और वो रिश्ता दोस्ती का होता है। हर इंसान अपने जीवन में कई लोगों से मिलता है और बहुत सारे लोगों में से वो किसी एक या फिर दो शख्स को अपना जिगरी दोस्त कह पाता है। दोस्त वो होता है जिसके सामने कुछ बोलने से पहले आपको सोचना न पड़ता हो और आपको अपने दोस्त पर खुद से ज्यादा भरोसा भी हो। वैसे भरोसे की बात चली है तो एक वायरल वीडियो की बात कर लेते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भरोसे का गजब का उदाहरण देखने को मिला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है और फिर आप सोचिएगा कि क्या आप अपने किसी दोस्त पर इतना भरोसा कर पाएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक खाली कच्ची सड़क पर एक लड़का बिल्कुल सीधे लेटा हुआ है। वहीं एक दूसरा लड़का साइकिल चलाते हुए आता है और उसके पैरे के पास से साइकिल के आगे वाले पहिए को निकालता है और मोड़ने लगता है। अब साइकिल का एक पहिया उस लड़के के शरीर के दूसरी तरफ और दूसरा पहिया दूसरी तरफ है। लड़का लेटा हुआ है और उसका दोस्त उसे बिना चोट पहुंचाए साइकिल को वहां से मोड़ लेता है। इसके बाद उसका दूसरा दोस्त भी उसी तरह से साइकिल को चलाता है। वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dank_jetha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए मेल फ्रेंडशिप लंबी चलती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रस्ट है ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- लंबी का पता नहीं, जिंदगी भर जरूर रहती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इतना भरोसा किसी पर नहीं करते। एक लड़की यूजर ने लिखा- फीमेल फ्रेंडशिप भी लंबी चलती है मगर कुछ कुछ की ही।
ये भी पढ़ें-
पापा की परी उड़ चली! जिम में लड़की की हरकत का Video वायरल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
किस बुद्धिमान ने इस खेल का आविष्कार किया होगा? Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे