1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये Online का जमाना है साहब, कुछ भी हो सकता है, Video देखने के बाद आपका हंसना तय है

ये Online का जमाना है साहब, कुछ भी हो सकता है, Video देखने के बाद आपका हंसना तय है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 13, 2023 10:43 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 10:43 am IST

एक शख्स जैसे ही अपने घर से बाहर निकलता है उसे ऐसा सरप्राइज मिलता है जिसकी उसने कभी उम्मीद तक नहीं की होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
ऑनलाइन कुछ भी डिलीवर हो सकता है Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जमाना काफी एडवांस हो गया है। पहले जब भी किसी को कुछ खरीदना होता था तो वह दुकान पर जाकर ही खरीद पाता था। लेकिन अब आदमी घर बैठे हर चीज खरीद सकता है। उसका पसंदीदा सामान डिलीवरी बॉय खुद घर पर देकर जाता है। ऑनलाइन की सुविधा इतनी बढ़ गई है कि दूसरे भी आपके लिए सामान खरीदकर आपके घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं। लेकिन इसका ऐसा इस्तेमाल आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जैसा इस वीडियो में आपको नजर आने वाला है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आजतक आपने ऑनलाइन क्या-क्या मंगवाया है? अब आप बोलेंगे कि इलेक्ट्रॉनिक से लेकर घर का हर सामान ऑनलाइन मिल जाता है और हम मंगवा भी सकते हैं। लेकिन अगर हम पूछें कि क्या कभी किसी के लिए ऑनलाइन थप्पड़ ऑर्डर किया है तो कैसा लगेगा। दरअसल सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जैसे ही घर से बाहर निकलता है, एक डिलीवरी बॉय उसके पास पहुंचता है। उससे उसका नाम पूछने के बाद दो थप्पड़ मारता है और उसके साइन लेकर चला जाता है। हालांकि यह वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया गया है लेकिन इसके पीछे का उद्देश्य यह बताना हो सकता है कि भविष्य में ऐसा कुछ हो तो हैरान मत होना।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'आजकल ऑनलाइन कुछ भी डिलीवर किया जा सकता है।' इसके साथ ही हंसने वाली इमोजी भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें-

Video: भाई के क्रिएटिविटी का जवाब नहीं, एक पहिए वाली Bike देख लोग हुए हक्के-बक्के

Amazon वालों यह क्या भेज दिया, पार्सल खोलते ही शख्स का दिमाग हुआ फ्यूज, वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।