1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्केटिंग हो तो फिर ऐसी हो वरना न हो, वायरल Video एक बार आपको भी देखना चाहिए

मार्केटिंग हो तो फिर ऐसी हो वरना न हो, वायरल Video एक बार आपको भी देखना चाहिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 26, 2026 10:46 am IST,  Updated : Jan 26, 2026 10:46 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी दिखा रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TANSUYEGEN

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको तमाम ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी जो आपने पहले कभी सोचा तक नहीं होगा या फिर देखा नहीं होगा। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के ऐसे खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हें लोग देखने के बाद रिएक्ट भी करते हैं। कुछ वीडियो बहुत नॉर्मल से होते हैं मगर ऐसा किसी ने पहले देखा नहीं होता है इसलिए वो खूब वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो बहुत छोटा सा है लेकिन ध्यान खींचने के लिए काफी है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा जो छोटे टब बेच रहा है, वो उनकी क्वालिटी दिखा रहा है। आमतौर पर जब भी कोई प्लास्टिक का सामान लेता है तो उसकी क्वालिटी ही देखता है कि यह कितने समय तक चलेगा और वीडियो में वो बंदा वही दिखा रहा है। वो पत्थर उठाकर उस पर फेंक देता है, वो उठा-उठाकर पटकता है, रोड पर रख देता है जिसके ऊपर से बस गुजर जाती है मगर वो टूटता ही नहीं है।

आप भी देखिए उस वीडियो को

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सुपर मार्केटिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा विश्वास करो, बचे हुए उतने मजबूत नहीं होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- बेस्ट सेलर है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जोधपुर की सड़कों पर ये क्या हो रहा है? Video का अंत देखना बिल्कुल न भूलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।