हर जिले में लोगों को सुरक्षित रखने और अपराध को कम करने के लिए वहां पुलिस होती है मगर लोगों से जब उस राज्य के पुलिस के बारे में पुछेंगे तो शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो पुलिस की तारीफ करे। अधिकतर लोग तो आज तक पुलिस की कमियां ही बताते हुए नजर आए हैं या फिर लोग पुलिस को ट्रोल करते दिखते हैं। खैर अब वो विषय दूसरा है। इस आर्टिकल में हम आपको सिक्किम पुलिस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
सिक्किम पुलिस ने क्या किया?
जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सिक्किम पुलिस के दो पुलिस वाले एक बाइक को साइड में कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स बोलता है कि बाइक नो पार्किंग में था तो दोनों साइड कर रहे हैं और उसका चालान न कट जाए। इसके बाद वो बंदा जो वीडियो बना रहा था वो कैमरे में आता है और बोलता है, 'ऐसी पुलिस कहां मिलती है।' इसके बाद वो फिर से दोनों पुलिस वालों को दिखाते हुए बताता है कि बाइक नो पार्किंग में थी तो वो दोनों उसे पार्किंग में कर रहे हैं ताकि चालान न कटे। वो उनकी तारीफ भी करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आप यहां देखिए वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Zoyakhan7025 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ऐसी पुलिस सिक्किम में मिलती है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- समझदार पुलिस वाले हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो तोड़ फोड़ पर उतर आते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी अच्छी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े ईमानदार पुलिस वाले है यार, हमारे यहां तो इतने में खून चूस लेते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अखबार के नीचे आखिर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के गोले, रोज पढ़ने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब
यात्रियों के बक-बक से परेशान हुआ ऑटो ड्राइवर, सीट के पीछे लिखी ऐसी लाइन कि हो गया वायरल