1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोई Woman नहीं बोलेगा! लड़की ने सब देखते हुए भी कर दी गलती, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

कोई Woman नहीं बोलेगा! लड़की ने सब देखते हुए भी कर दी गलती, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 23, 2026 08:04 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 08:04 am IST

एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोग अपना माथा पीट लेंगे कि इसने इसमें भी गलती कर दी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LDPHOBIAWATCH

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ नया और अलग देखने को न मिले। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाते हैं, फीड उतनी बार रिफ्रेश होकर आती है और हर बार कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। किसी वीडियो को देखकर लोग हैरान होते हैं तो कुछ वीडियो हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कोई वीडियो लोगों को गुस्सा दिला देता है तो कुछ वीडियो लोगों की क्रिएटिव सोच दिखाता है। आपने भी खूब सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है।

वीडियो में आखिर है क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि जगह सीवर की सफाई हो रही है। इसी कारण उसका ढक्कन खुला हुआ है। अब जब वहां ढक्कन खुला है तो लोगों को वहां से नहीं जाना चाहिए मगर लोग जा रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी वहां से आराम से चला जाता है। वो सीवर से दूर अपना पैर रखकर निकल जाता है। उसके पीछे एक लड़की भी होती है और वो जब वहां से गुजरती है तो वो सीधे नाले के ऊपर ही पैर रख देती है और इस वजह से गिर जाती है। उसे दिख रहा होता है कि ढक्कन खुला मगर फिर भी उसने गलती कर दी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ldphobiawatch नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कोई Woman नहीं बोलेगा क्योंकि गलती तो गटर की ही थी, वही गलत जगह बना हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कभी कभी गलती हो जाती है सभी से। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की की कोई गलती होती ही नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- लापरवाही की भी हद होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दीदी लोगों की कभी गलती नहीं होती।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने पैसे की वजह से कर लिया ब्रेकअप मगर अब पछताने को हुई मजबूर, कारण जानकर नहीं रुकेगी हंसी

इस लड़की की हो रही है अंधाधुंध ट्रोलिंग, Video में छुपा है ट्रोल होने का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।