कई बार जब हम सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हैं तो कोई ऐसा वीडियो आ ही जाता कि उसे देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह और कमाल-कमाल के वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। अब उसमें लड़की ने अपने एक रिलेशन को लेकर कुछ ऐसा बता दिया कि आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें लड़की बोलती है, 'आप ही बताइए, मैंने एक लड़के को 2 साल तक डेट किया मगर उसके पास 200 रुपए नहीं होते थे कि वो मेरे साथ कहीं जाकर कुछ खा सके। जब भी उसे बोलती थी तो कहता था कि पैसे नहीं है। मैं सोचती थी कि मैं दे देती हूं, प्यार तो करता है...मैंने सोचा कभी कमा लेगा मगर कमाया ही नहीं तो मैंने ब्रेकअप कर लिया। अब न्यूजीलैंड में नौकरी लग गई है उसकी। हां मेरे छोड़ते ही न्यूजीलैंड में जॉब लग गई उसकी, गर्लफेंड बना लिया उसने, 5 स्टार होटल में जाकर उसे खाना खिला रहा है।'
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vedikabaisa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे साथ भी ऐसी हुआ, मैंने रिश्ता मना कर दिया और वो आदमी अब USA में नौकरी कर रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उस बेचारे का लक तुमने ही रोक रखा था। दूसरे यूजर ने लिखा- बच गया बेचारा वो। तीसरे यूजर ने लिखा- समय अच्छा नहीं था तब साथ छोड़ दिया, अभी अच्छे समय में दुख क्यों। एक अन्य यूजर ने लिखा- तो आपने अपनी आखिरी सांस से पहले उसे क्यों छोड़ा?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़की की हो रही है अंधाधुंध ट्रोलिंग, Video में छुपा है ट्रोल होने का कारण
लड़के ने 13,479 फीट की ऊंचाई पर किया ऐसा काम कि लोग करने लगे ट्रोल, यूजर ने 'बैल बुद्धि' बोला
संपादक की पसंद