आज के समय में जितना कॉमने लोगों का स्मार्ट फोन चलाना हो गया है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी हो गया है। यूथ और बुजुर्ग लोग तो सोशल मीडिया पर मिल ही जाएंगे, उनके साथ आजकल बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं। कई बच्चे तो अपने केंटेंट के कारण कई बार वायरल भी होते हैं। आपने भी तमाम तरह के वीडियो देखे होंगे। बच्चों के वीडियो के अलावा कई तरह के और भी वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो गुस्सा दिलाते हैं तो कुछ वीडियो को देखने के बाद हंसी आ जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गुलाब जामुन रखे हुए नजर आ रहे हैं। शख्स ने उसको रसगुल्ला बोलते हुए पूरा वीडियो बना लिया। खैर गौर करने की बात यही नहीं है कि उसने गुलाब जामुन को क्या बोला बल्कि गौर करने की बात उसकी हरकत है। वीडियो में वो बताता है कि उसने कुछ गुलाब जामुन को गैस की आंच के रेंज में रखा हुआ है और कोई ऊपर रखे हैं। गैस वाले गर्म हैं और बाकी ठंडे हैं। अब लोगों को दोनों में से एक-एक दे देता है। कोई गर्म वाला पहले खाएगा तो वो फूंक कर खाएगा लेकिन जो पहले ठंडा वाला खाएगा, उसे लगेगा कि ठंडे हैं और दूसरा भी वैसे ही खा लेगा। अब ऐसे में उसका मुंह जलेगा और ये आदमी यह देखकर मन में हंसता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर high_sarcasmm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शास्त्रीय भाषा में इसे ही असुरी आनंद कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई यमराज देख रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी। चौथे यूजर ने लिखा- बड़ा नीच आदमी है भाई साहब। पांचवें यूजर ने लिखा- इसका अलग से हिसाब होगा ऊपर। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई के लिए ऊपर अलग से तेल गर्म हो रहा है। सभी यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है।
ये भी पढ़ें-
अरे पापा की परियों का तो अलग ही मेकअप हो गया, Video देख लोग भी ले रहे हैं मजे
ये पक्का यूट्यूब से सीखकर मिस्त्री बने होंगे, तभी तो घर बनाने में कर दिया ऐसा ब्लंडर, देखें Video