1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आग बुझाने की यह टेक्निक फायर ब्रिगेड वालो को भी हैरान कर देगी, Video हो रहा है वायरल

आग बुझाने की यह टेक्निक फायर ब्रिगेड वालो को भी हैरान कर देगी, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 31, 2024 01:01 pm IST,  Updated : May 31, 2024 01:01 pm IST

जब कभी भी गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो लोग डर कर वहां से भागते मगर किसी को भी उसे बुझाने का ख्याल नहीं आता है। इसी वजह से फायर ब्रिगेड वाले प्रोग्राम करके लोगों को इसके प्रति जागरूक करते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी को पता ही है कि घर में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के अदंर ज्वलनशील पदार्थ होता है। कभी-कभी गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग भी लग जाता है। अगर समय पर इसे रोका ना जाए तो यह एक बड़े हादसे में बदल सकता है। लेकिन सिलेंडर में आग देखते ही लोग घबरा जाते हैं और उसे बुझाने की हिम्मत नहीं होती है। लोग वहां से सबसे पहले भागने की सोचते हैं। लोगों को इसी के प्रति जागरूक करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम अलग-अलग प्रोग्राम करती है और उन्हें समझाती है कि ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और कैसे वो इस आग को और फैलने से रोक सकते हैं। अभी सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है।

वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों हुआ वायरल?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीम लोगों को सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के टिप्स दे रही है। वीडियो में दिखता है कि एक सिलेंडर में गैस को चालू करके आग लगाया गया है। इसके बाद एक शख्स उस पर बाल्टी रख देता है जिससे आग बुझ जाती है। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाता है और आग बुझ जाती है। इसके बाद वीडियो में कुछ अलग ही नजर आता है। एक शख्स आता है और सिर्फ अपनी उंगली से आग को बंद कर देता है। दरअसल वह गैस को ही बाहर आने से बंद कर देता है और फिर आग बुझ जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अंकित नाम के शख्स ने अपने @terakyalenadena हैंडल से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चलो आखिर किसी को पता चला कि ये कैसे करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सिलेंडर फट जाएगा तब पता चलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- इतना डेरिंग नहीं होना था। वहीं एक यूजर ने इसे सुपर डिफरेंट आइडिया बताया।

ये भी पढ़ें-

बच्चे ने चलती ट्रेन से छीन लिया यात्री का मोबाइल, Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

अश्लीलता की पराकाष्ठा! बस और मेट्रो कम पड़ा तो झूले पर भी कपल करने लगे शर्मनाक हरकत, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।