1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने चलती ट्रेन से छीन लिया यात्री का मोबाइल, Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

बच्चे ने चलती ट्रेन से छीन लिया यात्री का मोबाइल, Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 31, 2024 11:37 am IST,  Updated : May 31, 2024 12:56 pm IST

कोई-कोई चोरी में इतना एक्सपर्ट होता है कि उसे चोरी करते देख लेंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा चलती ट्रेन से यात्री का फोन छीनकर भाग जाता है।

बच्चे ने चलती ट्रेन से छीना फोन- India TV Hindi
बच्चे ने चलती ट्रेन से छीना फोन Image Source : SOCIAL MEDIA

आप जब भी ट्रेन, बस या फिर मेट्रो से कहीं सफर करते हैं तो हर जगह आप देखते होंगे कि अलग-अलग तरीके से यात्रियों को चोरों से सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है। कहीं बोर्ड पर लिखा होता है तो कहीं अनाउंसमेंट होती है कि, जेब कतरों से सावधान रहें। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अपने किसी काम में मग्न होते हैं और इसका फायदा उठाकर चोर उनका कीमती सामान चोरी कर लेता है। कभी-कभी तो चोर कुछ इस तरह से चोरी करते हैं जिसके बारे में सुनकर या उसे देखने के बाद भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही अभी एक वीडियो सोशल मीडिया देखने को मिला।

चोर ने कैसे की चोरी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन चलने के लिए शुरू हो गई है। ट्रेन अभी धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। तभी एक बच्चा नजर आता है जो ट्रेन के साथ-साथ चल रहा है। अचानक मौका सही पाते ही वह खिड़की के अंदर हाथ डालता है और किसी यात्री का फोन छीनकर वहां से भाग जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आजकल मोबाइल की चोरी बढ़ गई है। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरे ट्रेनिंग लेकर आया है। तीसरे यूजर ने लिखा- सावधानी हटी दुर्घटना घटी। वहीं एक यूजर ने लिखा- उरी बाबा, एक महीने की सैलरी गई।

ये भी पढ़ें-

अश्लीलता की पराकाष्ठा! बस और मेट्रो कम पड़ा तो झूले पर भी कपल करने लगे शर्मनाक हरकत, देखें Video

ऐसा भयंकर Scarecrow देखकर तो भूत के भी होश उड़ जाएंगे, Viral Video देख लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।