1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी के आगे नहीं बोलते बेटा! फ्लाइट का ये Video हो रहा है खूब वायरल, एक बार आप भी देखें

मम्मी के आगे नहीं बोलते बेटा! फ्लाइट का ये Video हो रहा है खूब वायरल, एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 23, 2025 09:12 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 09:12 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको भी हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाता है जो खूब वायरल हो रहा होता है। हर कुछ वीडियो या फिर पोस्ट को देखने के बाद वो वीडियो फिर से सामने आ जाता है जिसे किसी दूसरे अकाउंट से पोस्ट किया गया हो। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा होता ही होगा। आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते ही होंगे। कुछ वायरल वीडियो लोगों को हैरान और परेशान करते हैं। कुछ वायरल वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ वीडियो में दूसरे लोगों की बेवकूफी देखने को मिलती है। आइए आपको बताते हैं कि अभी कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें क्या नजर आया।

इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कई सारे लोग प्लेन में बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक महिला एयर होस्टेस से कुछ लोगों की शिकायत कर रही है। वो शायद शोर होने की शिकायत कर रही है। महिला मराठी में बात कर रही है। एयर होस्टेस भी उस महिला को भरोसा दिलाते हैं कि वो बात करेंगे। इसी दौरान महिला का बेटा उसे मामले को जाने देने के लिए बोलता है मगर तभी महिला उसे बीच में टोकने के लिए थप्पड़ मार देती है। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मम्मी के आगे नहीं बोलते बेटा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बीच में मत बोलो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये फेक सेटअप है, ये प्लेन भी नहीं है। अब ये स्क्रिप्टेड है या फिर असली, इसकी जानकारी तो नहीं मगर वीडियो वायरल बहुत हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों को झोला छाप डॉक्टर बोला जाता है! वायरल Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

सर्कस में करतब दिखाते समय भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, Video देख 'फिर हेरा फेरी' का याद आएगा सीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।