1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ सेल्फी लेने चढ़ा वंदे भारत ट्रेन में, तभी दरवाजा हो गया बंद; फिर हुआ मजेदार वाकया

सिर्फ सेल्फी लेने चढ़ा वंदे भारत ट्रेन में, तभी दरवाजा हो गया बंद; फिर हुआ मजेदार वाकया

 Published : Jan 19, 2023 11:44 am IST,  Updated : Jan 19, 2023 01:36 pm IST

पिछले साल कई बार जानवरों से टकराने की खबरें मीडिया में बनी रही। वंदे भारत एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Viral Selfie Story vande bharat express- India TV Hindi
Viral Selfie Story vande bharat express Image Source : TWITTER

वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। यह ट्रेन भारत के लगभग बड़े शहरों में चलाई जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने कोलकाता के लोगों को भी वंदे भारत का तोहफा दिया। इन सबके बीच वंदे भारत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले साल कई बार जानवरों से टकराने की खबरें मीडिया में बनी रही। वंदे भारत एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि इस बार ट्रेन से कोई टकराया नहीं है। ट्रेन में एक युवक के साथ अजीबोगरीब वाकया हो गया है। जिसके बारे में युवक ने भी नहीं सोचा था।

युवक ने कर दी ट्रेन के अंदर ऐसी गलती

ट्रेन में सेल्फी लेने के लिए एक युवक वंदे भारत में सवार हुआ था। लेकिन युवक को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। युवक ट्रेन में सेल्फी ले रहा था तभी ट्रेन का दरावाजा बंद हो गया। जिसके बाद युवक ने ट्रेन में इधर-उधर भागने की कोशिश की लेकिन अंत में युवक थक हार बैठा। उसे 150 किमी का सफर तय करना पड़ा। 

युवक को सेल्फी के लिए नहीं इसके लिए देने पड़े पैसे
आपको बता दें कि युवक वंदे भारत में सेल्फी लेने के लिए राजमुंदरी स्टेशन पर चढ़ा था। तभी ट्रेन का गेट बंद हो गया। कुछ देर बाद युवक विजयवाड़ा पहुंचा। इसके बाद युवक इसी स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को राजमुंदरी स्टेशन से विजयवाड़ा का किराया देना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।