1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ 8 सेकेंड में खुद को आजमाएं, इस फोटो में खरगोश कहां है?

सिर्फ 8 सेकेंड में खुद को आजमाएं, इस फोटो में खरगोश कहां है?

 Published : Dec 29, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 02:33 pm IST

इस फोटो में हिरण के अंदर छिपा हुआ है खरगोश, आपको इसका पता लगाना है कि खरगोश कहां पर है? आप कितने सेकंड में सर्च कर सकते हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन Image Source : SOCIAL MEDIA

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को सुलझाना आसान नहीं होता है। तस्वीरें इस तरह से डिजाइन की जाती हैं कि अच्छे-अच्छे लोग भी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसमें दिमाग को पूरी तरह से एकाग्र किया जाता है, तभी कोई फोटो सॉल्व हो पाता है। अब ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक फोटो वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो को लोगों के बीच चैलेंज दिया जा रहा है कि हिरण में कोई और जानवर है, उसका पता लगाओ। हर कोई खेल में खुद को आजमा रहा है।

क्या आप हार जाएंगे? 

इस फोटो में हिरण के अंदर एक खरगोश छिपा हुआ है, यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हिरण में एक खरगोश भी बनाया गया है। अब इसे ढूंढ़कर निकालना आपका काम है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी दोस्त के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

हार गए तो यहां जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में खरगोश कहां है। आमतौर पर लोग इस खेल में इसलिए नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आप आसानी से फोटो को सॉल्व भी करने लगते हैं। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि खरगोश को यहां पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।