1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर बनाया ऐसा वीडियो कि हिल गया सोशल मीडिया, देखें Video

'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर बनाया ऐसा वीडियो कि हिल गया सोशल मीडिया, देखें Video

 Published : Feb 09, 2023 04:29 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 04:30 pm IST

आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ती है। आपको बता दें कि यह फिल्म 1995 से मराठा मंदिर में हर रोज दिखाई जाती है।

maratha mandir ddlj video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/SIDDHESH LOKARE

'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ये ऐसी फिल्म है कि शायद ही किसी ने नहीं देखी होगी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान और काजोल ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में राज और सिमरन ने लोगों पर ऐसा जादू चलाया कि आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ती है। आपको बता दें कि यह फिल्म 1995 से मराठा मंदिर में हर रोज दिखाई जाती है। आप सोच रहे होंगे कि हम मराठा मंदिर और  'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे'की बात क्यों कर रहे हैं। तो चलिए आपको बता ही देते हैं। 

वीडियो देखने के बाद आप भी हो जाएंगे इनके फैन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप राज और सिमरन को देखेंगे। एक वीडियो क्रिएटर ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म के गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर एक वीडियो फिल्माया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिएटर शाहरुख खान के अंदाज में नजर आ रहा है। युवक शाहरुख खान (राज) के समान आउटफिट पहनी है। तभी काजोल (सिमरन) के गेटअप में एक लड़की युवक को गले लगा लेती है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, दर्शक थियेटर में सीटियां बजाना शुरू कर देते हैं। इस गाना पर दोनों ने बेहतरीन वीडियो क्रिएट किया है।

वीडियो को किसने पोस्ट किया है? 
ये पूरा वीडियो मुंबई के मराठा मंदिर में बनाया गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स सिद्धेश लोकारे (Siddhesh Lokare) और ओनेला रोड्रिग्स(Onella Rodrigues) ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 77 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लोग लाइक मिल गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख के फैन्स के जवाब भी सामने आ रहे हैं।एक यूजर ने लिखा कि दोनों के आत्मविश्वास को सलाम करती हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म ने अबतक दिलों दिमाग गहरा प्रभाव डाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।