भारतीय संगीत के दीवाने हर जगह मिल जाएंगे। चाहे देश हो या विदेश हर शख्स भारतीय संगीत का प्रेमी होता है, जब बात पंजाबी गानों की हो तो पार्टी में अलग ही माहौल हो जाता है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो भारतीय संगीत का है, जिसे दलेर मेहंदी ने गाया है। गाने का नाम 'तुनक तुनक तुन... दा दा दा' है।
पंजाबी कलाकार हार्डी सिंह ने बजाया ये गाना
ये गाना 1998 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी 2026 में लोग इसे सुनकर थिरक रहे हैं। देशी ही नहीं विदेशी भी इस गाने में नाच रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो यूरोप के माल्टा में एक क्रूज यात्रा के दौरान का है। जहां पंजाबी कलाकार हार्डी सिंह ने क्रूज में इस गाने को बजाया।
पंजाबी गाने में जम कर थिरके विदेशी नागरिक
इस वीडियो में हार्डी को अपने सिग्नेचर डांस स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है और सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यूरोपीय लोग भी उनके स्टेप्स की नकल करते हुए और पूरे दिल से संगीत का आनंद लेते हुए पंजाबी स्टेप में डांस करते हुए दिखे।
पंजाबी गाने लोगों का दिल जीता
यूरोप में पंजाबी गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में हार्डी सिंह क्रूज यात्रियों को उत्साहित करते हुए और फिर 'तुनक तुनक तुन' के मशहूर डांस स्टेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
लोगों को एकजुट करता है संगीत
इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। क्रूज पर मौजूद यूरोपीय लोग उनके स्टेप्स की नकल करने लगे। वे पंजाबी संगीत को सुनकर नाचने लगे। कैप्शन में कलाकार ने लिखा, 'जब तुनक तुनक अंतरराष्ट्रीय वाटर एरिया में प्रवेश करता है।' इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'संगीत हर जगह सभी को एकजुट करता है। यह इसका एक अच्छा उदाहरण है।'