1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑपरेशन थियेटर का ऐसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, इलाज के दौरान मरीज छोड़ आपस में भिड़े डॉक्टर

ऑपरेशन थियेटर का ऐसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, इलाज के दौरान मरीज छोड़ आपस में भिड़े डॉक्टर

 Published : Jan 04, 2023 08:22 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 08:22 am IST

इस वीडियो को देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे कि डॉक्टर सच में ऐसा कैसे कर सकते हैं। डॉक्टरों की हरकत देख हर कोई हैरान है।

operation theater video viral- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

डॉक्टर को भगवान माना जाता है। अगर हमें कोई शारीरिक परेशानी होती है तो डॉक्टर उसका इलाज करते हैं। डॉक्टर की जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि हम डॉक्टरों की बात क्यों कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे कि डॉक्टर सच में ऐसा कैसे कर सकते हैं। लेकिन यह हकीकत है, वीडियो में डॉक्टरों की हरकत देखें,फिर खुद यकीन करें।

ऑपरेशन थिएटर में झगड़ा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये आईसीयू का है। जहां एक मरीज बेहोश पड़ा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों की टीम मरीज का इलाज कर रही है, लेकिन इसी बीच दोनों डॉक्टरों के बीच कुछ ऐसा हो जाता है। कुछ देर बाद मामला विवाद में बदल जाता है। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों डॉक्टर मरीज के सामने झगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, मौजूद डॉक्टरों की टीम में से कुछ लोग मामले को खत्म करने की बात कहते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं होता। डॉक्टर बहुत झगड़ते हैं।

क्या ऑपरेशन थिएटर भगवान भरोसे? 
इस वीडियो की उत्पत्ति की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर @@HasnaZarooriHai ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर ऑपरेशन थियेटर में ऐसी घटना होती है तो क्या मरीज बच पाएगा? वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ओटी भगवान भरोसे है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि पढ़े-लिखे लोग हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।