1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो मुंह, तीन पैर, ये कैसा जानवर है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसका वीडियो

दो मुंह, तीन पैर, ये कैसा जानवर है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसका वीडियो

 Published : Feb 02, 2023 04:43 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 05:10 pm IST

एक जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। हर कोई इस जानवर का नाम पूछ रहा है कि ये कौन सा जानवर है।

Ant eater video viral- India TV Hindi
हर कोई इस जानवर का नाम पूछ रहा है कि ये कौन सा जानवर है। Image Source : TWITTER

धरती पर कई ऐसे अजीबोगरीब जानवर हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों। ऐसे ही एक जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। हर कोई इस जानवर का नाम पूछ रहा है कि ये कौन सा जानवर है। 

ये जानवर लकड़ी खाता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक अजीबोगरीब जानवर को देख सकते हैं। वीडियो में जानवर के तीन पैर दिखाई दे रहे हैं। वहीं आप साफ देख सकते हैं कि जानवर लकड़ी खा रहा है। जानवर तीन टांगों पर खड़ा नजर आ रहा है। इस जानवर का मुंह एकदम अलग ही है। वो एक लंबा लकड़ी खा रहा होता है। इस वीडियो में जानवर को देखने के बाद आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सा जानवर है।

आखिर ये कौन सा जानवर है? 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल से पोस्ट किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं बहुत कंफ्यूज हूं कि ये क्या है? वीडियो को तीन करोड़ लोग देख चुके हैं। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही इसे 2 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि तीन पैर और दो मुंह हैं, ये वाकई हैरान करने वाली बात है। आपको बता दें कि ये जानवर एंट ईटर है जो साउथ अमेरिका में पाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।