1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UAE ने खास अंदाज में दुनिया को दी क्रिसमस की बधाई, सैंटा कैप पहनकर प्लेन ने हिरणों के साथ भरी उड़ान, देखें वीडियो

UAE ने खास अंदाज में दुनिया को दी क्रिसमस की बधाई, सैंटा कैप पहनकर प्लेन ने हिरणों के साथ भरी उड़ान, देखें वीडियो

 Published : Dec 25, 2022 02:15 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 02:22 pm IST

एयरलाइन ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें विमान के अगले हिस्से में सांता की टोपी को पहने हुए दिखाया गया है।

एमिरेट्स एयरलाइंस वायरल वीडियो - India TV Hindi
एमिरेट्स एयरलाइंस वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आज दुनियाभर में क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने अंदाज में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय एयरलाइन एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

एमिरेट्स एयरलाइंस ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

एयरलाइन ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें विमान के अगले हिस्से में सांता की टोपी को पहने हुए दिखाया गया है। वहीं आप वीडियो में आगे देखेंगे कि हिरण प्लेन को खींचकर ऊपर ले जाती हैं। एमिरेट्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "कैप्टन क्लॉज," उड़ान भरने की अनुमति का अनुरोध करते हुए। "अमीरात से मैरी क्रिसमस।" #अमीरात #FlyBetter। वीडियो को अपलोड करते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

मार्केटिंग का तरीका बहुत अच्छा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि मैं उस फ्लाइट में थी। वहीं, दूसरे यूजर्स ने कमेंट किया कि मार्केटिंग का तरीका बहुत अच्छा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।