Saturday, January 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल ने इतना कहा मगर आंटी ने नहीं लगाई ब्रेक, फिर जो हुआ उसे देख अटक जाएंगी आपकी सांसे

अंकल ने इतना कहा मगर आंटी ने नहीं लगाई ब्रेक, फिर जो हुआ उसे देख अटक जाएंगी आपकी सांसे

एक आंटी ने बाइक को चलाने की कोशिश की और समय आने पर जब ब्रेक लगाने के लिए अंकल ने कहा, उन्होंने नहीं लगाया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Written By: Adarsh Pandey
Published : Jan 30, 2025 03:54 pm IST, Updated : Jan 30, 2025 03:54 pm IST
Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ब्रेक नहीं लगाने के कारण हो गया एक्सीडेंट

स्कूटी-बाइक चलाती महिलाओं और लड़कियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। किसी वीडियो में महिला ऐसे स्टंट करते हुए नजर आती है जो लड़के भी नहीं कर सकते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे भी नजर आते हैं जिसमें महिलाएं और लड़कियां दो पहिया वाहन चलाते समय ऐसी छोटी गलतियां करती हैं कि उन्हें देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें लड़कियां बहुत ही अच्छे से और कॉन्फिडेंस होकर दो पहिया वाहन चलाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने इन सभी तरह के वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला बाइक चलाने का प्रयास कर रही है। हेलमेट पहनकर आंटी बाइक पर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बाइक चालू कर लिया है और अंकल उन्हें बता रहे हैं कि कैसे चलाना है। उनके निर्देश के मुताबिक आंटी बाइक को चलाना शुरू करती हैं और सही चला रही होती हैं। आगे जाकर आंटी बाइक को मोड़ने की कोशिश करती हैं तो अंकल उन्हें आगे देखने के लिए कहते हैं। इसके तुरंत बाद वो उन्हें ब्रेक लगाने के लिए कहते हैं। करीब तीन से चार बार अंकल आंटी को ब्रेक लगाने के लिए कहते हैं मगर आंटी ब्रेक नहीं लगाती हैं। इस वजह से दूसरे तरफ की सड़क पर जा रही तेज रफ्तार स्कूटी टकरा जाती है और आंटी नीचे गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theghostcamera नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलती ब्रेक की है। दूसरे यूजर ने लिखा- लग गया ब्रेक। तीसरे यूजर ने लिखा- बाइक की क्या गलती थी। चौथे यूजर ने लिखा- रोड पर बाइक चलाना कौन सिखाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेडीज को मत सिखाओ, ये किसी को मारकर दम लेगी।

ये भी पढ़ें-

आजकल के GenZ को क्या ही कहा जाए, नोएडा से मेरठ तक की दीवारों पर लिख दिया 'Sorry Bubu'

गर्लफ्रेंड के कहने पर लड़के ने महाकुंभ में शुरू किया दातुन का बिजनेस, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement