1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंह में बंदूक घुसेड़ी, बच्चे को लिया कब्जे में, फिर मेडिकल स्टोर में किया लूटपाट, वीडियो देख रूह कांप जाएगी

मुंह में बंदूक घुसेड़ी, बच्चे को लिया कब्जे में, फिर मेडिकल स्टोर में किया लूटपाट, वीडियो देख रूह कांप जाएगी

 Published : Jan 16, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 01:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर में लूटपाट की है। A video is going viral on social media. In this video, some unknown miscreants have looted a medical store.

Faridkot video viral- India TV Hindi
Faridkot video viral Image Source : TWITTER

पंजाब से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में होश उड़ा देने वाली घटना देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ युवक मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद सारा मामला उल्टा हो जाता है। युवक दावा लेते हुए बगल में बैठे लड़के को अपने कब्जे में ले ले लेता है।

40 हजार रुपये उड़ा ले गए

वहीं एक बदमाश दुकानदार से मारपीट करने लगाता है। वीडियो में तीन लोगों को दुकान के अंदर देखा जा सकता है। आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि साल पहने युवक ने तमंचा निकालकर दुकानदार के मुंह पर सटा देता है। जिसे दुकानदार काफी डर जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना पंजाब के फरीददकोट की है। जहां रविवार को अज्ञात बदमाशों ने बंदूक लगाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। वीडियो में हथियारों के बल पर दुकान से और भी कई सामान उठा ले गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।