1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UP News: करवाचौथ पर युवक गर्लफ्रेंड को करवा रहा था शॉपिंग, पत्नी ने बाजार में पकड़ा, पढ़िए फिर क्या हुआ

UP News: करवाचौथ पर युवक गर्लफ्रेंड को करवा रहा था शॉपिंग, पत्नी ने बाजार में पकड़ा, पढ़िए फिर क्या हुआ

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Oct 14, 2022 12:11 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 12:11 pm IST

UP News: जहां करवाचौथ पर पति पत्नियों के बीच अपनापन और बढ़ता है, वहीं एक शख्स ऐसे निकले जो अपनी गर्लफ्रेंड को करवाचौथ के दिन शॉपिंग करा रहे थे। यह देख पत्नी से रहा नहीं गया, अपने परिजनों के साथ वह बाजार पहुंची और पति व गर्लफ्रेंड की पिटाई कर डाली।

Shopping- India TV Hindi
Shopping Image Source : FILE

UP News: करवाचौथ पर पत्नियां अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखती है। देशभर में करवाचौथ पारंपरिक तरीके से मनाया गया। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक दंपति का करवाचौक जिस तरह से बना, वो चौंकाने वाला था।  दरअसल, करवाचौथ के मौके पर एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था। लेकिन उसे यह शॉपिंग कराना महंगा पड़ गया। पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया। जानिए फिर इसके बाद क्या हुआ।

पत्नी ने परिजनों को बताया पति का कारनामा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में करवाचौथ के दिन शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करवा रहा था। लेकिन अपनी माशुका को शॉपिंग कराना उसे महंगा पड़ गया। शॉपिंग कराने के दौरान उसकी पत्नी ने बाजार में दोनों को देख लिया। फिर तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपने पति के कारनामे को अपने परिजनों को बताया तथा उन्हें बुलाकर पति व प्रेमिका को सरेआम बाजार में पीट दिया। जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब पति के खिलाफ पत्नी की लिखित शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि तुराबनगर बाजार में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद जांच में पाया गया कि शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ खरीददारी कर रहा था। अब युवक की पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीओ अंशु जैन के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पति से विवाद चल रहा है तथा कोर्ट में मामला भी चल रहा है। महिला का पति किसी अन्य लड़की को शॉपिंग करा था, जिसे महिला ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।