1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन इतना छोटा बच्चा, अपनी मां के साथ गा रहा है भजन, देखें वीडियो

भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन इतना छोटा बच्चा, अपनी मां के साथ गा रहा है भजन, देखें वीडियो

 Published : Jan 18, 2023 09:04 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 09:08 am IST

वीडियो में एक छोटा सा बच्चा भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।

mother and child hymn video- India TV Hindi
मां और बच्चे का भजन का वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक छोटा बच्चा भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खुब प्यार मिल रहा है। जो भी वीडियो देख रहा है, शेयर किए बिना रूक नहीं रहा है। 

मां और बच्चे का मधुर भजन 

आप इस वायरल वीडियो में छोटे बच्चे को देख सकते हैं कि वो भजन गाने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आप बच्चे की मां को भी सुन सकते हैं, जो पीछे से बच्चे को भजन गान के लिए सीखा रही हैं। वीडियो में दिखने वाले बच्चे का उम्र महज 1-2 साल होगा। इतनी छोटी से उम्र  भजन को याद कर लेना आश्चर्य की बात है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मां बार-बार अपने बच्चे को बताती है। वहीं बच्चा भी पीछे से मां के साथ भजन गाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देख सकते हैं कि वो बड़े ही आसानी से भजन को पूरा करता है। भजन गाते समय बच्चा गलती करता है तो मां बताती भी है कि यहां गलती किया है। वीडियो में मां और बच्चे का प्यार देख सभी हैरान है। 

बच्चे पालने का सुंदर तरीका
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि सनातनी बच्चे को पालने का कितना सुन्दर तरीका है। इस अद्भुत माँ और उसके धन्य बच्चे को शत-शत नमन। वीडियो पर यूजर्स के रिप्लाई भी सामने आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।