1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चिंपैंजी ने चलाई ऐसी गाड़ी, हर कोई रह गया दंग, देखें वीडियो

चिंपैंजी ने चलाई ऐसी गाड़ी, हर कोई रह गया दंग, देखें वीडियो

 Published : Jan 16, 2023 07:23 am IST,  Updated : Jan 16, 2023 07:25 am IST

इंसानों और जानवरों का दिमाग एक जैसा तो नहीं होता? इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Viral video of chimpanzee driving a car- India TV Hindi
चिंपैंजी की गाड़ी चलाते हुए वीडियो वायरल Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिन पर यकीन नहीं होता कि जानवर भी ऐसा कर सकते हैं। ऐसे कई जानवर बुद्धिमान होते हैं लेकिन कुछ जानवर इंसानों की तरह व्यवहार करने लगते हैं। इसके बाद लगता है कि इंसानों और जानवरों का दिमाग एक जैसा तो नहीं होता? इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

क्या सच में चिंपैंजी ड्राइव कर रहा है? 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चिंपैंजी नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़े नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी होती है कि चिंपैंजी बड़ी आसानी से गाड़ी चलाते नजर आ रह है। वीडियो में आगे देखेंगे तो वह भी बेहद कुशल ड्राइवर की तरह गाड़ी को घुमाता है। वीडियो देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि चिंपैंजी इतनी अच्छी ड्राइविंग कर सकता है।

क्या आगे चिंपैंजी के साथ कुछ हुआ? 

ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। वीडियो पर अजीब-अजीब जवाब भी सामने आए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि वाकई हैरान कर देने वाला वीडियो है। एक यूजर ने लिखा कि क्या इसके बाद ये सेफ है? हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि यह वीडियो कहां का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।