1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोमांस का बुखार! बाइक पर Romance करते पति पत्नी का Video हुआ वायरल, पुलिस ने देखा तो उतर गया खुमार

रोमांस का बुखार! बाइक पर Romance करते पति पत्नी का Video हुआ वायरल, पुलिस ने देखा तो उतर गया खुमार

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2024 10:45 am IST,  Updated : Nov 21, 2024 10:46 am IST

एक कपल ने बाइक पर घूमते हुए रोमांस किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जब वीडियो वायरल हो गया तो उन्हें पुलिस की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा। आइए आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

वायरल वीडियो का...- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INDIA TV

आज कल हर कोई सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने तो ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे जिसमें लोग फेमस होने के लिए अजीब हरकत करते दिखे होंगे। कोई खतरनाक स्टंट करता है तो कोई अतरंगी हरकत करता है। वहीं कई लोग सड़क, मेट्रो या फिर अन्य पब्लिक प्लेस पर रोमांस करते हुए वीडियो बनाते हैं। कई बार उन्हें ऐसा करना भारी भी पड़ता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ भी हुआ।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक नीले रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर पति पत्नी बैठे हुए हैं मगर वो आम तरीके से नहीं बैठे हैं। पति बाइक चला रहा है तो वहीं पत्नी बाइक की पेट्रोल टंकी पर उल्टे तरीके से बैठी हुई है और दोनों बॉलीवुड फिल्म की तरह अपने रोमांस में लगे हुए हैं। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है और बाइक पर कुछ ऐसा करना दोनों के लिए खतरनाक है मगर उन्हें वायरल होने के आगे और कुछ नजर नहीं आ रहा है।

यहां देखें आप वो वीडियो

पुलिस ने की कार्रवाई

सूरत पुलिस को जब यह वीडियो दिखी तो उन्होंने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद जांच किया और वीडियो में नजर आ रहे शख्स को खोज निकाला। उसका नाम सुनील राघव तेजानी है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि यह वीडियो 3 साल पुराना है जिसे उसने खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल किया था। सूरत की पुणा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही सुनील से माफी मंगवाते हुए यह वचन मांगा है कि वो दोबारा ऐसा स्टंट नहीं करेगा।

Screen Grab
Image Source : INDIA TVपुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगवाई माफी

(शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

Video: ठंड से बचने के लिए भी लड़के ने किया जुगाड़, देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

इंजीनियर को 21 तोपों का सलाम! सोशल मीडिया पर वायरल हुई घर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।