1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंजीनियर को 21 तोपों का सलाम! सोशल मीडिया पर वायरल हुई घर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

इंजीनियर को 21 तोपों का सलाम! सोशल मीडिया पर वायरल हुई घर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 05:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। उस फोटो में एक घर नजर आ रहा है लेकिन वो आम घरों की तरह नहीं बना है। आप जब उसे ध्यान से देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। कोई मजेदार वीडियो शेयर करता है तो कभी मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी एक घर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपने आज तक कभी भी इस तरह का घर नहीं देखा होगा। वायरल फोटो को देखने के बाद काफी लोग कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने घर कैसा बनाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो किसी गांव की है। गांव में कई सारे घर बने हुए हैं मगर एक अनोखे तरीके से बने घर के कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों के आने जाने के लिए जो रास्ता होता है उसके दोनों किनारे पर शख्स ने एक ऊंची दीवार बनवाई है। उस दीवार को बनाने के बाद उस पर अपने लिए दो मंजिला घर बनवाया हुआ है। मतलब सड़क के ऊपर शख्स अपना घर बनवा लिया जिस कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए टेक्स्ट लेयर करके लिखा है, 'जमीन पर बिना कब्जा किए घर बना दिया।' खबर लिखे जाने तक काफी लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंजीनियर को 21 तोपों का सलाम। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा काम सिर्फ एक बिहारी ही कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- जमीन पर कब्जा नहीं हवा में कब्जा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई मेरा ही घर है, हवामहल बना रहा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- नीचे टनल है।

ये भी पढ़ें-

क्या वाकई दूल्हे पर उड़ाए गए 20 लाख रुपए? आइए आपको बताते हैं वायरल Video की सच्चाई

इस घर में चोर आएगा तो सदमा लेकर ही जाएगा, Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।