1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो बच्चों के साथ अन्याय है! छत पर लगे झूले की तस्वीर हुई वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये तो बच्चों के साथ अन्याय है! छत पर लगे झूले की तस्वीर हुई वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 18, 2024 11:30 am IST,  Updated : Nov 18, 2024 11:30 am IST

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। फोटो को देखने के बाद अन्य यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां अलग-अलग फोटो और वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाते हैं। आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहिए या फिर ट्विटर और फेसबुक पर, आपको हर दिन कुछ ऐसे पोस्ट नजर आ ही जाएंगे जिसमें हैरान कर देने वाले वीडियो और फोटो होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है और जब आप इसे देखेंगे तो सबसे पहले तो आपको यकीन नहीं होगा। फोटो को 2-3 बार देखने के बाद आप हैरान भी होंगे।

ऐसा झूला कभी देखा नहीं होगा

अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो किसी घर या फिर स्कूल का मालूम पड़ता है जिसके छत पर एक झूला लगा हुआ है। झूले को जब आप देखेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा। फोटो में नजर आ रहा है कि ऊपर चढ़ने के बाद कोई स्लाइड करेगा तो वो छत पर नहीं बल्कि सीधे नीचे जमीन पर गिरेगा। दो स्लाइड हैं और दोनों का मुंह कुछ इसी तरह नजर आ रहा है। फोटो कब और कहां की है, यह तो जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी को बच्चों से सख्त नफरत दिख रही है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट का काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा कौन बनाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बच्चों के साथ अन्याय है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस तरह बच्चों से नफरत कौन करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने जालिम लोग कहां से आ गए।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर चलते हाथी ने अचानक किया ऐसा जिसे देख आप भी डर जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

एंबुलेंस को साइड न देना कार चालक को पड़ा महंगा, 2.5 लाख का काटा चालान, लाइसेंस भी हुआ कैंसिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।