1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने ऑटो के पीछे लिखवाई ऐसी बात जिसके कारण फोटो हो रही वायरल, पढ़कर हंसने लगेंगे आप

शख्स ने ऑटो के पीछे लिखवाई ऐसी बात जिसके कारण फोटो हो रही वायरल, पढ़कर हंसने लगेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2024 09:12 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:12 am IST

एक ऑटो के बैक बॉडी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फोटो के वायरल होने का कारण ऑटो के पीछे लिखा हुआ मैसेज है। आप उसे जब पढ़ेंगे तो आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां कब आपको क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर अगर आपका अकाउंट है और आप दिन में कुछ समय भी बिताते हैं तो फिर आप भी उन वायरल पोस्ट को देखते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल पड़ेगी। आइए फिर आपको उस फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

लोगों को जब कभी भी सड़क पर कुछ अलग दिखता है तो वो उसका वीडियो बना लेते हैं या फिर फोटो क्लिक कर लेते हैं। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है। अभी ऐसे ही एक ऑटो की फोटो वायरल हो रही है। फोटो में नजर आ रहा है एक ऑटो के पीछे लिखा हुआ है, 'भगवान के बाद पत्नी ही होती है जिसकी लाठी में आवाज नहीं होती है।' इसी कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखा वो कब और कहां की है, उसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस ऑटो वाले को सम्पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लोगों ने देख लिया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने अनुभव से लिखा है शायद।

ये भी पढ़ें-

महंगे पॉपकॉर्न से बचने के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

क्लास की लास्ट बेंच पर 3 लड़कों ने जो किया उससे Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।