1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑफिस से छुट्टी के लिए शख्स ने किया मेल, पढ़कर आपको नहीं होगा उसपर यकीन, देखें वायरल फोटो

ऑफिस से छुट्टी के लिए शख्स ने किया मेल, पढ़कर आपको नहीं होगा उसपर यकीन, देखें वायरल फोटो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 06:43 pm IST

एक शख्स ने छुट्टी के लिए अपने ऑफिस में सीनियर को मेल किया। उस मेल को पढ़ने के बाद आप यकीन नहीं करेंगे कि इस तरह से मेल करने पर भी छुट्टी मिल जाती है।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन अलग-अलग वायरल पोस्ट और वीडियो आते ही होंगे। कभी हंसाने देने वाले वीडियो आते होंगो तो किसी वीडियो को देखकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाते होंगे। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

शख्स ने छुट्टी के लिए मेल में क्या लिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो एक मेल का स्क्रीनशॉट है। उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने छुट्टी के लिए सीनियर को मेल किया है। मेल में उसने लिखा है, 'हाय सिद्धार्थ, मैं 8 नवंबर 2024 को छुट्टी पर रहूंगा, बाय।' मेल में बस इतना ही लिखा हुआ है। उसने मेल में अप्रूवल के लिए पूछा नहीं है बल्कि छुट्टी की बस जानकारी दी है। इसी कारण उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @siddharthshahx नाम के अकाउंट की तरफ से किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस तरह मेरी gen z टीम को छुट्टी मिल जाती है।' पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर मैंने ऐसा मैसेज अपने मैनेजर को भेजा होता तो वो मेरे व्यवहार को लेकर HR के साथ मीटिंग बैठा लेता। दूसरे यूजर ने लिखा- बेस्ट पार्ट ये है कि वो तुमसे पूछते नहीं हैं बल्कि बताते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सीधे काम की बात, मुझे अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें-

चचा को डर का मतलब नहीं पता है क्या? चलती ट्रेन में किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

ये पढ़ने की ललक है या होमवर्क न करने का पछतावा? वायरल Video देखकर आप खुद तय कीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।