1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परी का दिमाग देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, Video हुआ वायरल तो लोग भी हो गए हैरान

पापा की परी का दिमाग देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, Video हुआ वायरल तो लोग भी हो गए हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 12:50 pm IST

एक लड़की ने गली से गुजरते समय जो किया उसे देखकर आप अपना माथा पीटने लगेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह क्या था। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है और फिर बताते हैं कि लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप देखते होंगे कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो को अप्लोड किया जाता है और उन्हीं वीडियो में जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप भी ऐसे कई वीडियो देखते होंगे जो वायरल होते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी आपके सामने आते होंगे जिन्हें देखकर आप हंसते तो होंगे ही लेकिन आप सोचने पर भी मजबूर हो जाते होंगे कि यह क्या हो रहा है। अगर नहीं देखा है तो अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की ने किया हैरान करने वाला काम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स गली में खड़े होकर अपनी स्कूटी को धो रहा है। इसके उसने अपने घर के नल से पाइप को भी जोड़ा हुआ है जो घर से शुरु होकर दूसरी छोर तक जा रहा है। इसी बीच नजर आता है कि एक लड़की छोटे बच्चे को गोद में लिए वहां से गुजरती है और जब वह पाइप के पास आती है तो पाइप को हाथ से उठाती है और सिर पर ऊपर लाकर फिर उसके नीचे से गुजरती है। यही कारण है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तुम ही बताओ मैं क्या करूं?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- छोड़ भाई इनका कुछ नहीं हो सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है भाई वही करेगी जो करेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह बहुत अच्छा दिमाग है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस एक ही सवाल है सबका 'पर क्यों?'

ये भी पढ़ें-

क्लास में सभी के सामने बच्चे ने की अपनी मां की मिमिक्री, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

ये कौन सी रस्म है? दूल्हा और दुल्हन का यह वाला Video देख आप खुद पूछेंगे यह सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।