1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में सभी के सामने बच्चे ने की अपनी मां की मिमिक्री, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

क्लास में सभी के सामने बच्चे ने की अपनी मां की मिमिक्री, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2024 11:41 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 11:41 am IST

एक क्लास में अनोखे तरीके से मदर्स डे मनाया गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें एक बच्चे ने ऐसा कमाल किया जिस देखकर आप भी हंसने लगेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्चे ने क्लास में मां के रिएक्शन की उतारी नकल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन ऐसे ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होती है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आप हंसेंगे भी और उसे लाइक भी करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आप उसे पसंद करेंगे।

बच्चे ने की मां की मिमिक्री

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बच्चे को एक कंडीशन दिया जाता है कि जब वो पढ़ाई नहीं करता है तो उसकी मम्मी कैसे रिएक्ट करती है। इसके बाद सिर पर चुन्नी डाले हुए बच्चा क्लास में सभी के सामने अपनी मां की मिमक्री करता है। वह कहता है, 'बेटा ज्यादा न मैच वाला न बन, मैच वाली बना दूंगी, चलकर पढ़ाई कर ले।' इस तरह वो अच्छे से मिमिक्री करना शुरु करता है और पूरी नकल करता है जिसे देखकर वहां सभी हंसने लगते हैं। मगर लास्ट वाली लाइन सुनकर आप भी खुद को रिलेट कर पाएंगे क्योंकि वो लाइन हम सभी ने कभी न कभी सुनी होती है। आखिरी में वो मां की नकल करते हुए कहता है, 'तेरे पापा को आने दे, बताऊंगी तुझे।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 54 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मम्मी खूब कूटने के बाद भी बोलती है कि पापा को आने दे जब बताऊंगी तुझे। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चे मन के सच्चे। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे सभी बच्चों के वीडियो देखने हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई घर पर भी जाना है।

ये भी पढ़ें-

ये कौन सी रस्म है? दूल्हा और दुल्हन का यह वाला Video देख आप खुद पूछेंगे यह सवाल

वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है! वायरल Video को देखकर लोगों ने दिए रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।