हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर वो वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर अधिकतर लोगों का रिएक्शन शायद एक जैसा ही रहेगा। वीडियो में जो नजर आ रहा है, वैसा कुछ आपने पहले शायद ही कहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दूल्हा और दुल्हन के साथ कई लोग एक जगह पर बैठे हुए हैं और वहां चूल्हा भी रखा हुआ है। दुल्हन रोटी को बेलकर उसे तवे पर फेंकती है जो दूल्हे के सामने रखा हुआ है। इसके बाद दुल्हन दूसरी रोटी तैयार करने लगती है और वहीं दूल्हा उस रोटी को पलटता हुआ नजर आता है। आपने किसी भी शादी में ऐसा होते हुए शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कौन सी रस्म है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस रस्म का तो मुझे भी नहीं पता। दूसरे यूजर ने लिखा- तुरंत कौन बनवाता है जी? तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने पहली बार देखी ये रस्म। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसी ऐसी रस्म होने लगी है, आज देखने को मिल रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- शादी में कौन खुद से खाना बनाता है।
ये भी पढ़ें-
वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है! वायरल Video को देखकर लोगों ने दिए रिएक्शन